फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सरवटे बस स्टैंड का सीएम ने किया लोकार्पण, रंगपंचमी के बाद शुरू होगा बसों का संचालन

Mon, 21 Mar 2022 02:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड का सीएम शिवराज सिंह ने वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। नवनिर्मित बस स्टैंड की लागत 14.80 करोड़ रुपये है। रंगपंचमी के बाद से यहां बसों का संचालन शुरू होगा। प्रतिदिन पांच सौ बसें चलेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
कुछ तरह दिखता है नया सरवटे बस स्टैंड। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सरवटे बस स्टैंड व पब्लिक बाइसिकल सिस्टम का वर्चुअली लोकार्पण किया। रंगपंचमी के बाद सरवटे बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू होगा। इसके साथ ही लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के पास 39.18 करोड़ रुपये खर्च कर 35 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सिरपुर तालाब पर 40.15 करोड़ रुपये खर्च कर 20 एमएलडी क्षमता का बनाए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन हुआ।

बता दें कि करीब तीन साल के इंतजार के बाद सरवटे बस स्टैंड का लोकार्पण हुआ है। अब यहां से बसों के संचालन की तैयारी है। रंगपंचमी  के बाद बसों का संचालन शुरू होगा। बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी बसों को 10 मिनट के लिए ही रुकने देंगे, ताकि अन्य बसों को आवाजाही में परेशानी न हो। बस स्टैंड परिसर में प्रदेश के अन्य जिलों की बसों के अलावा शहर में चलने वाली सिटी बसों के रुकने की भी व्यवस्था होगी। बस स्टैंड परिसर में एक समय में 17 बसों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। इस तरह बस स्टैंड परिसर से एक दिन में करीब 500 बसों का संचालन हो सकेगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
लोकार्पण के दौरान इंदौर में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह पब्लिक बाइसिकल सिस्टम के प्रथम चरण में शहर में 100 साइकिल स्टैंड बनाकर एक हजार साइकिल, द्वितीय चरण में 200 स्थानों पर स्टैंड बना दो हजार साइकिल व तृतीय चरण में 300 स्टैंड बना तीन हजार साइकिलों के संचालन की योजना है। इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरवटे बस स्टैंड परिसर में हुए कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर प्राइम रूट ऑनर एसोसिएशन के गोविंद शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी दिल्ली से वर्चुअल तरीके से जुड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
लोकार्पण के बाद सीएम ने किया ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

14.80 करोड़ रुपये है लागत 
सरवटे बस स्टैंड की बात करें तो करीब 14.80 करोड़ रुपये खर्च कर दो मंजिला इमारत तैयार हुई है। नवीन बस स्टैंड लगभग 8 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना है। निर्माण कार्य फरवरी 2019 में शुरू हुआ था। यहां 50 चार पहिया व 100 दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है। तल मंजिल पर यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर व पेयजल व्यवस्था, बस स्टैंड कार्यालय व पुलिस चौकी है। 17 बसों के एक समय में बस स्टैंड परिसर में खड़े होने की व्यवस्था है। प्रथम मंजिल पर फूड जोन बनाया गया है। 

4 of 5
सरवटे बस स्टैंड से रोज पांच सौ बसों का होगा संचालन - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर जाता हूं तो मन पवित्र हो जाता है 
लोकार्पण के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इंदौर जाता हूं तो मेरा मन पवित्र हो जाता है। मैं कहीं भी जाता हूं तो इंदौर के बिना मेरा कोई भाषण पूरा नहीं होता है। यहां की जनता को मेरा प्रणाम। इंदौर के जनप्रतिनिधि जनता को साथ लेकर चलते हैं। इंदौर श्रेष्ठ और आदर्श उदाहरण है। इंदौर स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में आगे है। मेरे सपनों का शहर इंदौर। इंदौरियन कहते हुए मुझे गर्व होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरवटे बस स्टैंड सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड बना है। प्रदेश के अन्य बस स्टैंड के लिए यह उदाहरण हो सकता है। अभी यह प्रथम चरण है, द्वितीय चरण में होटल का निर्माण होना है। इंदौर कई इनोवेशन करता है। साफ हवा और ग्रीन मोबिलिटी के लिए भी काम हो रहा है। इंदौर में पब्लिक बाइसिकल सिस्टम शुरू हो रहा है। यदि हमें प्रदूषण कम करना है तो प्रदूषण न फैलाने वाले साइकिल जैसे साधन को बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ इंदौर करेगा साइकिल की सवारी। भोपाल के मुकाबले इंदौर साइकिल की सवारी के लिए उपयुक्त है। भोपाल में ऊंचे-नीचे स्थान होने से साइकिल चलाना थोड़ा मुश्किल होता है। इंदौर में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम ने इंदौर की जमकर तारीफ की। - फोटो : सोशल मीडिया
शालीनता से शामिल हों गेर में 
इधर रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर की पहचान गेर और रंगपंचमी आने वाली है। दिलों में कोई दीवार न रहे, प्रेम की गंगा बहाएं, रंगों की बौछार के साथ भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरें। सारी दुनिया देखे कि यह इंदौर की गेर और इंदौर की रंगपंचमी है। आप सभी शालीनता से इसमें शामिल हों। सीएम ने दिवंगत लक्ष्मण सिंह गौड़ को भी याद किया और कहा कि स्व . लक्ष्मणसिंह गौड़ इस समय याद आते हैं। उन्होंने स्वरूप को बदल दिया। हमारी संस्कृति के अनुरूप उन्होंने गेर ( फागयात्रा ) निकालना प्रारंभ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें