फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में छात्र की आत्महत्या: इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन सहित तीन पर केस, रैगिंग से परेशान होकर लगाई थी फांसी

Sat, 02 Apr 2022 07:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कॉलेज के डीन व दो सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रैगिंग से परेशान होकर ही छात्र ने आत्महत्या की थी। पुलिस डीन की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
1 of 2
पुलिस कमिश्नर से चर्चा करते मृतक के परिजन व समाजजन - फोटो : सोशल मीडिया
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान छात्र की आत्महत्या के मामले में कॉलेज के डीन सहित दो सीनियर्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीन की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्र चेतन पाटीदार (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह मूल रूप से उज्जैन जिले के ग्राम मौलाना का रहने वाला था और एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत था। रैगिंग से परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी।

शुक्रवार को चेतन के परिजन समेत समाजजन इंदौर पहुंचे थे और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के कार्यालय का घेराव किया था। उन्होंने बताया था कि बेटे ने रैगिंग के काऱण आत्महत्या की है। डीन से शिकायत भी की थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के डीन जीएस पटेल सहित सीनियर छात्र दुर्गेश हाड़ा और रोमिल सिंह के खिलाफ आईपीसी 306-34 के तहत केस दर्ज किया। दोनों छात्र तृतीय वर्ष में पढ़ते हैं। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। डीन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बयान लिए गए जिसमें रैगिंग की पुष्टि हुई है। डीन पर आरोप है कि उसने छात्र को होस्टल में ही रहने के लिए मजबूर किया। लिखित शिकायत के बाद भी डीन ने यह कहते हुए धमकाया कि मरना है तो मर जा लेकिन होस्टल में ही रहना पड़ेगा। होस्टल से बाहर रहा तो कॉलेज से भी बाहर कर देंगे। चेतन इस कारण अवसाद में चला गया  और फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
चेतन पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया

आत्महत्या से पहले हुई थी पिता से बात 
इधर बताया जा रहा है कि आत्महत्या के पहले चेतन ने पिता से फोन पर बात की थी और रैगिंग की परेशानी बताई थी। उसने कहा था कि 'पापा... मैं बहुत परेशान हो गया हूं, मुझे हॉस्टल में नहीं रहना है। यहां सीनियर रैगिंग ले रहे हैं। रोज मुझे कपड़े उतार कर दीवार पर खड़ा कर देते हैं। उसी हालत में घंटों खड़ा रखते हैं। पेंसिल-पेन लेकर गंदी हरकत करते हैं। पूछते हैं तेरी गर्लफ्रेंड है या नहीं। पोर्न फिल्म भी दिखाते हैं। इस घटना पर आगे पढ़ने से पहले आप अपनी राय दे सकते हैं...। चेतन के पिता ने बताया कि  28 मार्च को चेतन से बात हुई तो मैंने पूछा कहां हो।  उसने कहा था कि कॉलेज की कैंटीन में नाश्ता कर रहा है। 29 मार्च को आत्महत्या के पहले बात हुई थी। वह डरा हुआ था और सहमी व धीमी आवाज में बात कर रहा था। सीनियर उसे लगातार फोन करके परेशान करते थे। होली पर जब वह घर आया तब यहां भी उसके सीनियर का फोन आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें