फिटनेस और लुक के मामले में मध्यप्रदेश का यह तेज आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर बॉलीवुड स्टॉर्स को भी पीछे छोड़ रहा है। महज 22 साल की उम्र में ही आईपीएस अधिकारी बनकर युवाओं के लिए आइकॉन हैं। इसके साथ ही अतुलकर स्पोर्ट्स में भी चैंपियन हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स में कई मेडल्स जीते हैं। यही नहीं कुछ लोग तो यहां तक अतुलकर की तुलना उनकी दमदार पर्सनालिटी के वजह से फिल्मी हीरो अजय देवगन और सलमान खान से भी करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ips sachin atulkar
- फोटो : facebook
हालांकि असल लाइफ में अतुलकर सोशल मीडिया में अपनी दमदार पर्सनालिटी की वजह से छाए हुए हैं। आईपीएस सचिन अतुलकर मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं। अतुलकर के पिता वन विभाग में कार्यरत हैं और भाई नौसेना में है।
विज्ञापन
3 of 5
ips sachin atulkar
- फोटो : facebook
पुलिस महकमे में कर्मचारियों के लिए फिटनेस की बहुत अनिवार्यता रहती है। इस बात को समझते हुए अतुलकर अपने आपको फिट बनाए रखने के लिए रोज 2 घंटे जिम में वर्कऑउट करते हैं।
4 of 5
ips sachin atulkar
- फोटो : facebook
अतुलकर इन दिनों एसपी सागर के पद पर कार्यरत हैं। 32 साल के अतुलकर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
आईपीएस अतुलकर की अच्छी पर्सनैलिटी की वजह से कुछ शरारती युवक वॉट्सएप और फेसबुक में उनकी डीपी लगाकर लड़कियों को धोखा भी दे रहे हैं। राज्य में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद अतुलकर इस बारे में चिंतित हैं।