फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani Accident: बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, कार-कंटेनर टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 01 Jun 2026 05:21 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के सेंधवा के निकट मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह कार और कंटेनर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए। सभी युवक महाराष्ट्र के निवासी थे। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 4
बड़वानी में कार और कंटेनर में टक्कर हो गई। - फोटो : अमर उजाला
बड़वानी जिले के सेंधवा शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक महाराष्ट्र के निवासी थे और कार से इंदौर की ओर जा रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
हादसे के बाद कार की हालत देख हर कोई चौंक गया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) और पुणे के चार युवक कार क्रमांक MH 11 CW 4644 से यात्रा कर रहे थे। जामली टोल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे कंटेनर क्रमांक UP 21 DT 2996 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें-  मालवा के कई इलाकों में आंधी, इंदौर में 150 से ज्यादा पेड़ गिरे, देवास-उज्जैन समेत कई शहर प्रभावित
विज्ञापन

3 of 4
इंस कंटेनर से हुआ हादस - फोटो : अमर उजाला
हादसे में बद्रीनाथ नागरे (30) निवासी संभाजीनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत पिता अनिल काले (28) ने सेंधवा सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं भूषण पिता राजाराम (25) निवासी पुणे और ओंकार पिता सुदामा (26) निवासी संभाजीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजन दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ ले गए तथा घायलों को भी उपचार के लिए औरंगाबाद रवाना किया गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
बड़वानी हादसे में इन दोनों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों एवं मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों युवक रात करीब एक बजे यात्रा पर निकले थे और धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए लेह-लद्दाख जाने की योजना थी। चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें