हरदा में गत दिवस पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद प्रदेश भर मे संचालित पटाखा दुकानों व गोदामों की जांच जिला प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। कहीं समझाइश दी गई तो कहीं गोदाम सील कर दिए गए। कहीं FIR कराने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 7
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
हरदा में गत दिवस पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद प्रदेश भर मे संचालित पटाखा दुकानों व गोदामों की जांच जिला प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। कहीं समझाइश दी गई तो कहीं गोदाम सील कर दिए गए। कहीं FIR कराने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 7
शहडोल में पटाखा गोदाम के कागजात जांचते अधिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
शहडोल में गोदाम सील
शहडोल में भी जांच-पड़ताल की जा रही है। इस दौरान नियम विरुद्ध एवं लापरवाही बरतने वाले पटाखा दुकान व गोदाम संचालको के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम पकरिया व बुढ़ार के जैतपुर चौराहा में स्थित लायसेंसी पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों, स्टाक पंजी, अग्नि सुरक्षा यंत्र की जांच की गई तथा पटाखों का स्टॉक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं इसकी जांच की गई। थाना बुढ़ार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया में स्थित मो. रफीक के पटाखा गोदाम व फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया एवं विस्फोटक पदार्थों को समक्ष में तौला गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन में कमी पाई गई थी। जिस पर सुधार करने हेतु मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कसीरन बी निवासी बुढ़ार के पटाखा गोदाम में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की पूर्ति करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जैतपुर चौराहा में रामजी गुप्ता एवं संतोष कुमार गुप्ता निवासी बुढ़ार के पटाखा गोदाम में निरीक्षण के दौरान क्षमता से अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण करना पाया गया एवं भंडारण में काफी अनियमितताएं पाईय गईं। जिस पर उक्त पटाखों को जब्त करते हुए गोदाम को सील कराया गया व थाना प्रभारी बुढ़ार को वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना सोहागपुर अंतर्गत ग्राम जमुई में किराना दुकन के अंदर में बिना लायसेंस/अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से रखे हुए लरी, सुतली बम, फुलझड़ी, बम,शॉट्स आदि प्रकार के पटाखों के पैकेट मिले हैं। जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। सारा सामान जब्त किया गया। आरोपी विजेन्द्र साहू निवासी जमुई के विरुद्ध थाना सोहागपुर में धारा 286 भादवि एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
3 of 7
पटाखा फैक्टरी में जांच करने पहुंचा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन : पुलिस और अधिकारी पहुxचे पटाखा फैक्ट्री, देखे सुरक्षा के सभी इंतजाम
उज्जैन जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि एसडीएम और एसडीओ पुलिस को निर्देश जारी कर संयुक्त रूप से जितने भी स्थाई पटाखा भंडारण लायसेंसी व उनके क्षेत्र में हैं, उनकी जांच करें। साथ ही यह भी जांच करें कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी तो संचालित नहीं की जा रही है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अगले चौबीस घंटे में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दे रखे हैं। कलेक्टर का निर्देश मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रातड़िया गांव पहुंचे। यहां पटाखा निर्माण की दो फैक्ट्रियों के अलावा कई पटाखा भंडारण के गोडाउन भी है। अधिकारियों के दल ने यहां दुकानदारों और फैक्ट्री संचालकों को सुरक्षा संबंधी हिदायत दी और लायसेंस भी चेक किए।
इस दौरान घट्टिया तहसील की एसडीएम रंजना पाटीदार, सीएसपी सुमीत अग्रवाल, थाना प्रभारी जगदीश गोयल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। इधर जानकारी में आया है कि इंदौर रोड पर भी पटाखा निर्माण का कारखाना है। जूना सोमवारिया के अलावा नई सड़क क्षेत्र में भी पटाखे की थोक दुकानें सालभर संचालित होती रहती है। शहर के बीचों बीच पटाखों का भंडारण कभी भी किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता है। रातड़िया में दीपावली से पहले हर साल संबंधित विभाग के अधिकारी जांच के लिए जाते हैं। एक साल पहले इस क्षेत्र से अवैध पटाखें जब्त किए गए थे और इसके नमूने जांच के लिए प्रदूषण विभाग को सौंपे गए थे। अधिकारियों को अब 24 घंटे के अंतराल में पटाखा दुकानों, गोडाउन तथा कारखानों की रिपोर्ट पेश करना होगी।
शिवपुरी : जिलेभर के गोदाम छाने
शिवपुरी जिले में हरदा में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में आज राजस्व और पुलिस की टीम ने आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश गोदाम संचालक को दिए। जिले में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अपने अनुविभाग अंतर्गत क्षेत्र में स्थित आतिशबाजी गोदामों का आज निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 7
उमरिया में जांच के बाद सब ठीक पाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया : समझाइश देकर लौटे
उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में एसडीएम मानपुर कमलेशपुरी एवं एसडीओपी तथा तहसीलदार ने जिले के पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया। एसडीएम पाली टीआर नाग एवं एसडीओपी पाली व्दाकरा अब्दुल आसाम अंसारी पिता अब्दुल गफ्फार वार्ड नंबर 8 की दुकान का निरीक्षण किया गया। सभी के पास पटाखा दुकान के लाइसेंस पाए गए। दुकानों का संचालन आबादी से बाहर पाया गया। संबंधित लाइसेंसधारियों को भंडारगृहों से दूर चौकीदार के आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
6 of 7
अनूपपुर में भी जांच की गई।
- फोटो : अमर उजाला
अनूपपुर : बीच बाजार संचालित है पटाखा दुकान, स्टॉक रजिस्टर ही नही
अनूपपुर जिले के कोतमा में भी बुधवार को प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए आधा दर्जन से ज्यादा पटाखा दुकानों सहित गैस गोदाम एवं कालरी के बारूद भंडारण की जांच की गई। ज्यादातर जगह पर कमियां ही कमियां पाई गई। 7 फरवरी को तहसीलदार ईश्वर प्रधान, थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह मरावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया के नेतृत्व में सयुक्त टीम के द्वारा नगर के मध्य बनिया टोला, कल्याणपुर बदरा डिपो, लहसुई कैंप मीरा खदान बारूद का भंडारण, इंडेन गैस गोदाम सहित अन्य पटाखा दुकानों की जांच की गई।
तहसीलदार ईश्वर प्रधान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान मुर्गी बाजार के पास पटाखा दुकान आबादी के बीच संचालित पाई गई जहां पर तत्काल स्टॉक हटाने के निर्देश दिए गए। कल्याणपुर बदरा रोड के पास पांच लाइसेंसी पटाखा दुकानदारों के भंडारण की जांच की गई, जहां पर स्टॉक रजिस्टर की कमी सहित दुकान के पास ही विद्यालय संचालित होना पाया गया। इंडेन गैस गोदाम भी आबादी क्षेत्र में स्थित है। गोदामों में पटाखों का भंडारण तो मिला, लेकिन भंडारन की अनुमति नहीं पाई गई। टीम द्वारा सभी स्थानों पर प्रारंभिक जांच कर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा गया है निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार कोतमा ईश्वर प्रधान ने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी पटाखा व्यापारी एवं विस्फोटक पदार्थ के भंडारण वाले जगह पर जांच पड़ताल की गई है। कमियां भी पाई गई उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सतना में स्टॉक और अनुमति का मिलान किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सतना : पटाखा दुकानों और गोदामों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बुधवार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अनुराग वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में पटाखा दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल के अधिकारियों ने दुकान और गोदाम संचालकों को आगाह किया कि नियम-कानून तथा शर्तों का उल्लंघन मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इसमें जरा सी भी ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम रघुराजनगर (नगरीय) नीरज खरे और सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने नगरीय क्षेत्र की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार एसडीएम उचेहरा सुधीर बैक ने ग्राम शिवसागर, भटनवारा, बरहटा, अतरहार तथा एसडीएम रामपुर बघेलान आरएन खरे ने भी अपने क्षेत्र की विस्फोटक दुकानों और संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया।
मैहर : गोदामों का बारीकी से निरीक्षण
मैहर जिले में कलेक्टर मैहर रानी बाटड के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने जिले में संचालित पटाखा दुकानों और गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक पंजी, गोदाम की दीवार व दरवाजे पर बोर्ड प्रदर्शन, गोदाम संचालन के लायसेंस एवं भंडारण क्षमता का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हरदा में हुई विस्फोटक दुर्घटना के दृष्टिगत पटाखों फैक्ट्रियों, दुकानों तथा भण्डार गृहों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर अमल करते हुये जिले मे त्वरित रूप से निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है।