फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव: कमलनाथ बने यजमान, लाइट एंड साउंड शो में अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा

Sat, 16 Apr 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छिंदवाड़ा में मुख्य कार्यक्रम सिमरिया के हनुमान मंदिर में बजरंगबली की 101 फीट ऊंची प्रतिमा पर आयोजित किया जाएगा। कमलनाथ ने सुबह 9:00 बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और संध्या कार्यक्रमों में दोबारा शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
1 of 3
छिंदवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर कमलनाथ को गदा भेंट की गई। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छिंदवाड़ा में मुख्य कार्यक्रम सिमरिया के हनुमान मंदिर में बजरंगबली की 101 फीट ऊंची प्रतिमा पर आयोजित किया जाएगा। कमलनाथ ने सुबह 9:00 बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और संध्या कार्यक्रमों में दोबारा शामिल होंगे।

विज्ञापन

2 of 3
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में कई स्थानों पर हनुमान पूजा में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
सिमरिया के हनुमान मंदिर में भव्य लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा। हाईटेक लेजर टेक्नोलॉजी से हनुमान जी की भक्ति और पराक्रम का वर्णन किया जाएगा। भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में यह लाइट एंड साउंड शो होगा। मंदिर पर सुबह 7:00 बजे से भजन कीर्तन शुरू हो गए हैं, जो अगले दिन सुबह 7:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगा। भजन कीर्तन के लिए देश भर से 21 कीर्तन मंडलियां छिंदवाड़ा पहुंची हैं। विशेष पूजा अर्चना के लिए वाराणसी से ब्राह्मणों की मंडली आई है। पूरे कार्यक्रम के यजमान कमलनाथ हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करेंगे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कमलनाथ ने सुबह 9:00 बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की - फोटो : अमर उजाला
इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने जाएंगे। हनुमान जन्मोत्सव पर दिनभर छिंदवाड़ा जिले के अलग-अलग गांव कस्बों में बजरंगबली के अस्त्र गदा को लेकर भक्तगण गदा यात्राएं निकालेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें