फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: देश के साथ मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम, नदी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें..

Thu, 26 Jan 2023 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई गौरवशाली गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ। एसएएफ मैदान पर आयोजित हुआ 74वें गणतंत्र दिवस का आयोजन। 
विज्ञापन
1 of 14
सुनार नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग देश भक्ति में रंगे नजर आए। दमोह के हटा में बिहारी जी सेवा समिति के द्वारा सुनार नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 14
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राष्ट्रध्वज फहराया - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई गौरवशाली गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ। एसएएफ मैदान पर आयोजित हुआ 74वें गणतंत्र दिवस का आयोजन। मुख्य समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राष्ट्रध्वज फहराया।
विज्ञापन

3 of 14
बाबा महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल के दरबार में शुक्रवार सुबह होने वाली भस्म आरती में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में गणतंत्र दिवस पर बाबा महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रद्धालु भी इस अद्भुत श्रृंगार को देखकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

4 of 14
200 फीट ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन शहर में गणतंत्र दिवस कुछ अनोखे अंदाज में मनाया गया। शहर के हृदय स्थल टावर चौक पर क्रेन की सहायता से 200 फीट ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया गया और एक दूसरे को इसकी बधाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन

5 of 14
एप के जरिए वोटिंग कर चुनी बेस्ट झांकी - फोटो : अमर उजाला
कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और डीआईजी सुनील जैन के साथ परेड की सलामी ली। लेकिन इन सब में आकर्षण का केंद्र रहा परेड स्थल पर जगह-जगह रखा क्यूआर कोड, जिससे लोगों ने स्कैन कर ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और झांकी आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन वोटिंग करके विजेता चुना।
विज्ञापन

6 of 14
बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले के बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर देश की आन बान और शान तिरंगे ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में डीन डॉ. मिलिन्द शिरालकर एवं चिकित्सालय प्रांगण में अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेन्द्र सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

7 of 14
कलेक्टर भव्या मित्तल ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली - फोटो : अमर उजाला
बुरहानपुर जिले में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में कलेक्टर भव्या मित्तल ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। वहीं, परेड में जिले के जवानों और कैडेट्स ने कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया। कलेक्टर भव्या मित्तल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर मार्च पास्ट में हिस्सा लेने वाले सभी ग्रुप कमांडर से परिचय लिया। वहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

8 of 14
मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर मां के चरणों में बैठे - फोटो : अमर उजाला
आपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मां के चरणों में बैठे और मां के पैर छूते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कई बार देखा होगा। ऐसा ही एक नजारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर देखने को मिला। जहां मां के चरणों में माथा रखकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर बोले, मेरा सौभाग्य है माता-पिता के आशीर्वाद से मुझे आज अपनों के बीच अपने ही शहर में राष्ट्रध्वज फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह उन्हीं की कृपा है।

9 of 14
उमरिया में 74वें गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले में 74वें गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के पावन पर्व पर भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मध्यप्रदेश शासन की अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने फहराया तिरंगा। उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। 

10 of 14
नृ्त्य करती हुईं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व उन्होंने फौज पर आकर गणतंत्र दिवस की सबको शुभकामनाएं और बधाई दी तथा स्थानीय पुलिस जवानों द्वारा और स्कूल के बच्चों द्वारा पीटी परेड का भव्य मार्च पास्ट किया। सभी की माननीय मंत्री ने सलामी ली, इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्कूलों द्वारा किया गया।

11 of 14
नृत्य करती स्कूली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी झांकी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, जिस में उपस्थित विशाल जनसमुदाय ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मीना सिंह ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी और विभागों को पुरस्कृत किया। इसके पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कॉलरी स्कूल में मध्यान भोजन स्वरुचि भोज का आयोजन में मंत्री मीना सिंह शामिल होकर बच्चों के साथ स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया एवं बच्चों को स्वयं उन्होंने अपने हाथों से भोजन परोसा।

12 of 14
नृत्य करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बांधवगढ़ विधानसभा के विधायक शिवनारायण सिंह जिले के कलेक्टर केडी त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंहा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष नीरज चंदानी, जिला शिक्षा अधिकारी धुर्वे, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, एसडीएम पाली नेहा सोनी, नगर पालिका अधिकारी और जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

13 of 14
छतरपुर में मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरोदय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां आचार्य विद्यासागर के परम शिष्य मुनि विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में 21 से ज्यादा शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन के दौरान सुप्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने प्रस्तुति से समां बांध दिया। वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित करके जैन समुदाय ने देशप्रेम की अलग मिशाल कायम की।
विज्ञापन

14 of 14
हाथों में तिरंगा थामे यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
दमोह में दर्जनों नाव सुनार नदी में उतारी गई, जिस पर तिरंगा बंधे हुए थे। सैकड़ों की संख्या में देशभक्तों ने नावों में सवार होकर हाथों में तिरंगा थामे यह यात्रा निकाली, जो कि सुनार नदी के नाव घाट से घुराघाट तक संपन्न हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें