फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Election: भिंड में मतदान शुरू होने से पहले ही युवक की गोली मारकर हत्या, मतदान के बीच गांव में मातम

Sat, 25 Jun 2022 10:13 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में पंचायत चुनावों के मतदान से पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मतदान के दौरान भी गांव में मातम पसरा पड़ा है।  
विज्ञापन
1 of 2
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पंचायती चुनावों में चंबल में पुलिस प्रशासन को जिसका डर था, उसकी शुरुआत हो चुकी है। भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मतदान शुरू होने से पहले ही एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
भिंड में मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक ज़िले के रुरई गांव में बिल्लू चौहान नाम के युवक की हत्या की गई है। घटना शनिवार अलसुबह की है। बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ।घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौक़े पर पहुँची है। एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि बिल्लू पर सात साल पहले सेंवडा में गांव के दो लोगों की हत्या का आरोप था। एक साल पहले ही वह जमानत पर छूटा था। चौहान परिवारों की आपसी रंजिश में उसका कत्ल हुआ है।

चुनावों से कोई संबंध नहीं 
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी का कहना है कि इस हत्या का पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद भी चुनावों से इसके संबंध की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में तनाव के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्वालियर-चंबल अंचल में पंचायत चुनावों में आपसी रंजिश को लेकर खून-खराबा होता रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें