फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निवाड़ी में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से मछली पकड़ने गए चार युवक टापू पर फंसे, SDRF की टीम ने बचाया

Fri, 22 Jul 2022 02:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

MP News: निवाड़ी में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से मछली पकड़ने गए चार युवक टापू पर फंसे, SDRF की टीम ने बचाया
विज्ञापन
1 of 3
SDRF की टीम ने चारों युवकों को सकुशल बचाया। - फोटो : अमर उजाला
निवाड़ी जिले में बेतवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से रात में टापू पर मछली पकड़ने गए चार युवक टापू पर फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने बोट के सहारे सकुशल बचा लिया। जानकारी के अनुसार युवक ओरछा की बेतवा नदी के टापू पर रात में मछली पकड़ने के गए थे। इसी दौरान अचानक नदी जलस्तर बढ़ जाने से वह टापू पर फंस गए।  चारों युवक रात भर टापू पर फंसे रहे। सुबह प्रशासन को इसकी जानकारी लगी, तब प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवको को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

2 of 3
बोट के सहारे एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ कमांडर पीयूष शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि नदी के टापू पर चार युवक फंस गए हैं, मौके पर तत्काल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचा और ओरछा निवासी दामोदर राजपूत, दीपक राजपूत, विशाल केवट व सूरज राजपूत को सकुशल बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है। - फोटो : अमर उजाला
यहां पर दो दिन पहले ही बारिश शुरू हुई है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही ओरछा नदी पर बने पुल से आवागमन बंद कर दिया  था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें