फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धार में आग का तांडव, 10 मकान जले, 10 लाख का नुकसान, सबकुछ गंवा चुके लोगों का बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Mar 2025 12:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के फलिये आड़ाबेड़ा गांव में आग लगने से 10 कच्चे मकान पूरी तरह जल गए। दमकल की गाड़ियों और लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। घटना में आदिवासी समाज के लोगों का करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
1 of 4
धार में लगी आग, 10 मकान जले। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के धार जिले की ग्राम पंचायत पिपलिया के फलिये आड़ाबेड़ा में 10 से अधिक कच्चे मकानों में आग लग गई। कच्चे मकानों में लगी भीषण आग में सब कुछ चल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

ये भी पढ़ें: शिवपुरी के माता टीला डैम में 15 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, दो बच्चों समेत तीन की मौत, चार की तलाश जारी
विज्ञापन

2 of 4
धार में लगी आग, 10 मकान जले। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम फलिये आड़ाबेड़ा गांव में कच्चे मकानों में अचानक आग लग ई। घटना में आदिवासी समाज के करीब 10 मकान जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस आग से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद पूरे गांव में भगदड़ का माहौल बन गया था। आग में सबकुछ गंवा चुके लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें: मऊगंज में बवाल के बाद बड़ा फेरबदल, कलेक्टर-एसपी को हटाया, अब संजय जैन और दिलीप सोनी को कमान
विज्ञापन

3 of 4
धार में लगी आग, 10 मकान जले। - फोटो : अमर उजाला
घटना में मकानों के साथ-साथ करीब 50 क्विंटल से अधिक अनाज, नकदी, चांदी के जेवर और कपड़े समेत घरों में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया है। गांव में आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और मनावर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सूचना पर उमरबन चौकी प्रभारी जयपाल बिल्लोरे भी मौके पर पहुंचे। 

ये भी पढ़ें: इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर में बनेगा एक नया औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल में आयुष्मान का नियंत्रण केंद्र
विज्ञापन

4 of 4
धार में लगी आग, 10 मकान जले। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसर घटना में जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों और मनावर से पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस माममले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: राजगढ़ में बाइक पर जा रहे युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट जख्मी, गिरने से भी घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें