हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई मौत
कार में सवार मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, मांगीलाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल, राजेश और पूनम की मौत हो गई, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी लोग देवास जिले के ही रहने वाले थे।
कार में फंस गए थे सभी
हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार सवार सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसके बाद क्रेन को बुलाकर उसकी मदद से शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पीएम के लिए शवघर भेज दिए गए और उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया।