फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas: नरसिंह की 7.5 किग्रा वजनी पाषाण मूर्ति तीनों बार नदी में तैरी, मान्यता है सालभर खुशहाली-समृद्धि रहेगी

Sat, 14 Sep 2024 08:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

Dewas: नरसिंह की 7.5 किग्रा वजनी पाषाण मूर्ति तीनों बार नदी में तैरी, मान्यता है सालभर खुशहाली-समृद्धि रहेगी
विज्ञापन
1 of 4
पाषाण मूर्ति तीनों बार नदी में तैरी - फोटो : अमर उजाला

देवास जिले के हाटपिपल्या में आस्था और मान्यता है कि भगवान नरसिंह की मूर्ति अगर एक बार तैरी और दो बार डूब गई तो वर्ष के 12 महीनों में से सिर्फ चार महीने ही अच्छे निकलेंगे।

विज्ञापन

2 of 4
लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दो बार तैरी और एक बार डूबी तो समझो आठ माह अच्छे और चार माह खराब जाएंगे। और यदि तीनों ही मर्तबा तैर गई तो वर्ष भर पूरे क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि रहेगी। क्षेत्र में अच्छी फसल लहलहाएगी।

विज्ञापन

3 of 4
लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यदि तीनों ही बार डूब गई तो सूखे, प्राकृतिक आपदा के हालात बनेंगे। देवास जिले के हाटपिपल्या में भगवान नरसिंह का प्राचीन मंदिर है। जहां भगवान की साढ़े सात किलो वजनी ठोस चमत्कारी पाषाण प्रतिमा विराजमान है। भगवान नरसिंह की प्रतिमा को प्रतिवर्ष डोल ग्यारस पर नरसिंह घाट ले जाया जाता है। 

विज्ञापन

4 of 4
भगवान नरसिंह का प्राचीन मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान बड़ी ही धूमधाम से पूरे नगर में अखाड़ा-जुलूस के साथ भगवान को भ्रमण करवाया जाता है।फिर भमोरी नदी में हजारों लोगों की मौजूदगी में इस पाषाण प्रतिमा को पूजा-अर्चना कर पूरे सम्मान के साथ तैराया जाता है। खास बात यह है कि इस वर्ष प्रतिमा तीनों ही मर्तबा पानी में तैरती रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें