फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

Thu, 10 Nov 2022 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग Damoh: Demonstration by keeping the dead body on the road for 10 hours, demand to register a case of murder
विज्ञापन
1 of 4
दमोह में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर करीब 10 घंटे प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि युवक की हत्या की गई है और पुलिस भी हत्या का मामला ही दर्ज करे। इधर पुलिस के आला अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा थाना इलाके के निमरमुंडा गांव का है। बता दें बुधवार रात गांव के 45 वर्षीय प्रतिपाल भगवान सिंह पर चुनावी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से हमला  किया गया था। घायल अवस्था में उसे हटा अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि हत्या का मामला दर्ज किया जाए। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिपाल के भतीजे नेकपाल सिंह का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग उनके घर आकर अक्सर गलियां देते थे। बुधवार को भी यह लोग गालियां दे रहे थे जिन्हें रोकने के लिए चाचा प्रतिपाल गए तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य परिजन देवेन्द्र सिंह राजपूत ने गांव के ही खिलान सिंह, गजराज सिंह, गुलाब सिंह, मुन्ना सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
चुनावी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है। इससे परिजन नाराज हैं और उन्होंने शव को दमोह-पन्ना मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ था। प्रदर्शन से यातायात भी बाधित हो रहा है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
सड़क जाम करने के लिए वाहन अड़ा दिए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

हटा थाना टीआई एचआर पांडे का कहना है कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गांव में दो पक्षों में पंचायत चुनाव से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। कई बार दोनों पक्ष इसे लेकर थाने तक पहुंचे थे। इस हमले के पीछे भी चुनावी रंजिश की बात ही निकलकर आ रही है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें