फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रतलाम की प्यास बुझाएगी मां नर्मदा, लाड़ली बहना सम्मेलन में शिवराज ने की घोषणा

Sat, 08 Apr 2023 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रतलाम के पेयजल संकट को दूर करने के लिए नर्मदा का पानी यहां लाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
1 of 2
महिलाओं के साथ सेल्फी खिंचवाते शिवराज। - फोटो : अमर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि रतलाम में गर्मियों में पीने के पानी की दिक्कत आती है। तालाब सूख जाते हैं। बदनावर तक नर्मदा मैया आ रहीं है। बदनावर की पाइप लाइन को अब रतलाम जिले में लाऊंगा। गर्मी के दिनों में तालाब भरवाकर पीने के पानी की भी दिक्कत नहीं रहने दूंगा। 

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना महासम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रतलाम में नर्मदा का पानी लाने की घोषणा के साथ ही एक हजार 374 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया है। इनमें बहुप्रतीक्षित गोल्ड पार्क, जिला अस्पताल और ऑडिटोरियम के काम शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। साथ ही फूलों का तारों का, सबका कहना है... यह गाना भी गुनगुनाया। साथ ही मौजूद लोगों से भी गंवाया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रतलाम में जो विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहे हैं, वो लगभग 1300 करोड़ के हैं। मैं कोई अहसान जताने नहीं आया। ये मेरा फर्ज है, मेरा धर्म है। रतलाम की मांग थी कि यहां मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। उस समय कोई सोचता भी नहीं था। कल्पना भी नहीं करता था। लेकिन आप गवाह हैं मध्यप्रदेश की धरती पर 1965 के बाद पहली बार रतलाम में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला हमने किया। विकास के कामों को गिनाऊँगा तो सूची बहुत लंबी है। 

सीएम ने कार्यक्रम में पहुंचते ही मंच संभाला और रैंप पर चलते हुए लाडली बहनों के लिए गीत भी गुनगुनाया। सीएम ने मौजूद लाडली बहनों पर फूल उड़ाकर उनका स्वागत किया। इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए एक लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। शहर के नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम ने जिले की हजारों लाडली बहनों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना और राजेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।  







 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
रतलाम में एक युवा शिवराज के साथ सेल्फी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
आज मेरी बहनें राज कर रही हैं 
शिवराज ने इस दौरान कहा कि मैंने तय किया था कि प्रदेश की आधी सीटों पर बेटी और बहनें चुनाव लड़ेंगी। चाहे जिला पंचायत के चुनाव हो, चाहे पार्षद के हो। मेरी बहनें जनपद अध्यक्ष हैं। जिला पंचायत सदस्य हैं। पार्षद हैं। आज मेरी बहनें राज कर रही हैं। परदे से बाहर आ रही हैं। उनकी जिंदगी बदल रही है। 

कांग्रेस और कमलनाथ से डराया भी
शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान बहनों से भावुक अपील भी की और कांग्रेस व कमलनाथ का डर भी दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ जी बीच के सवा साल में आए तो बेगा, सहरिया, भारिया बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए। बहनों को लड्डू खाने के पैसा देता था वो भी बंद कर दिया। बेटियों के लेपटॉप बंद कर दिए। मेरी बहनों कांग्रेस से सावधान रहना। भैया का साथ देना है। भाजपा सरकार का साथ देना है। कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया और उन्हें डीफॉल्टर बना दिया। लेकिन अब उनका ब्याज मैं भरूंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें