फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Shivraj Said: विकास के लिए मामा के पास पैसों की कोई कमी नहीं, डबल इंजन की सरकार करेगी नगरों का विकास

Mon, 27 Jun 2022 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/पन्ना/सागर

सार

CM Shivraj Said: विकास के लिए मामा के पास पैसों की कोई कमी नहीं, डबल इंजन की सरकार करेगी नगरों का विकास
विज्ञापन
1 of 4
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को छतरपुर, सागर, पन्ना में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी हावी है। कांग्रेस-भाजपा पूरा दमखम लगा रही हैं, वजह मानी जा रही है कि नगरीय निकाय चुनाव 2023 के सेमीफाइनल माने जा रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को छतरपुर, सागर, पन्ना में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। नगर सरकार और राज्य सरकार यानी डबल इंजन सरकार नगरों का विकास करेगी। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कांग्रेस पर निशाना साधा।
 
विज्ञापन

2 of 4
छतरपुर में जनआशीर्वाद यात्रा भी निकाली गई। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तो हमेशा पैसों का रोना रोते थे और कहते थे कि खजाना खाली है। विकास के लिए मेरे पास कोई पैसा नहीं है, लेकिन मैं कहता हूं भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास में कोई कमी नहीं छोड़ती। मामा के खजाने में पैसों की कमी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने चौतरफा विकास किया है। दिल्ली और भोपाल की सरकार डबल इंजन की सरकार है, जो नगरों का समग्र विकास करेगी। छतरपुर और पन्ना में मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक ने भी सभा को संबोधित किया। छतरपुर में मुख्यमंत्री ने नगर संकल्प पत्र का विमोचन भी किया।

छतरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2018 के चुनाव के पहले छतरपुर को मेडिकल कॉलेज दिया था। मैंने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार गई मेडीकल कॉलेज भी चला गया। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने छतरपुर से मेडिकल कॉलेज छीन लिया। अब भाजपा सरकार ने फिर से मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। जिसका टेंडर भी हो चुका है। कमलनाथ जवाब दें कि उन्होंने छतरपुर के मेडिकल कॉलेज के काम को क्यों रुकवाया ?
विज्ञापन

3 of 4
शिवराज ने पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
पन्ना में चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए संबल योजना प्रारंभ की थी, लेकिन बीच में 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने संबल योजना को बंद करके पाप किया, लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार आई तो संबल योजना हमने पुनः प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने संबल योजना में जिन गरीबों के नाम काटे थे उन सभी के एक-एक नाम जोडे जाएंगे। सीएम ने कहा कि गरीबों के बेटा बेटी पढ़ें-लिखें और आगे बढें, उच्च शिक्षा हासिल कर वे मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें। इसके लिए आईआईटी, आईआईएम जैसे उच्च संस्थानों में एडमिशन की फीस मामा शिवराजसिंह चौहान भरेगा। उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ साल में सवा लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी और स्वरोजगार से 25 लाख लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। जो युवा अपना काम-धंधा करना चाहते है, उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 लाख से 50 लाख तक लोन दिया जाएगा और लोन की गारंटी भी सरकार देगी। 

उन्होंने कहा कि अगर गलती से नगर सरकार कांग्रेस की बन गई तो गरीबों के काम अवरुद्ध होंगे। उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। मामा और मोदी जी का भेजा पैसा विकास के लिए सही जगह लगे, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि अगर मैं सरकार चला रहा हूं तो राजा और मुख्यमंत्री बनकर नहीं बल्कि आपका बेटा, बच्चों का मामा और बहनों का भाई बनकर सरकार चला रहा हूं। यह परिवार की सरकार है। भगवान न करे कि जनता पर कभी संकट आए, लेकिन जनता संकट में फंसी तो पूरी ताकत से उसको पार ले जाउंगा। जीऊंगा तो जनता के लिए और मरना भी पडा तो मरूंगा भी जनता के लिए।
विज्ञापन

4 of 4
सीएम ने कहा कि अगले डेढ़ साल में सवा लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी और स्वरोजगार से 25 लाख लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक ने छतरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छतरपुर की जनता जागरूक है। इस चुनाव में आपको तय करना है कि कैसे जनप्रतिनिधियों को नगर की बागडोर सौंपनी है। भारतीय जतना पार्टी में शिक्षित और जागरूक लोगों को प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें ताकि वे छतरपुर का विकास कर सकें। 

छतरपुर में पार्टी की प्रदेश मंत्री ललिता यादव, श्री प्रभुदयाल पटेल, जिला प्रभारी अवधेश नायक, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश प्रजापति, राजेश शुक्ला, अर्चना सिंह, जयनारायण अग्रवाल, डॉ. घासीराम पटेल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, जयराम चतुर्वेदी, धीरेंद्र नायक, नारायण महेश्वर काले उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें