फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Shastri: पहले प्लास्टिक की कुर्सी और तख्त, अब हैं बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के ठाठ

Sat, 28 Sep 2024 10:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों लोगों की भीड़ होती है। उनके करोड़ों भक्त और प्रशंसक हैं। लेकिन, आज से करीब छह साल पहले ऐसा नहीं था। 
विज्ञापन
1 of 4
बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज देश-दुनिया में चर्चित हैं। अपनी कथा को लेकर वे लाखों रुपये चार्ज करते हैं। अपने दरबार में लोगों का पर्चा बनाकर उन्हें उनकी समस्याएं बताते हैं और उन्हें बाबा बागेश्वर की कृपा से दूर करने का आशीर्वाद भी देते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रताप ऐसा है कि क्या नेता और क्या अभिनेता सभी उनका आशीर्वाद लेने के लिए दरबार में पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों लोगों की भीड़ होती है। उनके करोड़ों भक्त और प्रशंसक हैं। वे देश ही नहीं विदेशों में भी कथा सुनाने के लिए जाते हैं। लेकिन, आज से करीब छह साल पहले ऐसा नहीं था। उस समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कथा पंडाल और दरबार का स्वरूप बहुत छोटा होता था। वे एक प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठते थे, उनके सामने जमीन पर लोग बैठे होते थे, जिनका वे पर्चा बनाते थे। 
विज्ञापन

3 of 4
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
यह सब दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में किए जा रहा है। वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ एक नोटपैड है और पास में ही कथा का मंच भी नजर आ रहा है। साथ ही उनके सामने पंडाल में कुछ लोग बैठे हुए हैं। इन दौरान वे पर्चा बनाकर लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @tarunjatav50 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, हम इस वीडियो की सत्यापित नहीं करते हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कथा का पाठ करते पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
अब पंडित शास्त्री के ठाठ, लाखों की भीड़ 
अभी की बता करें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के ठाठ हैं। उनकी कथा सुनने के लिए लाखों लोगों की भीड़ पहुंचती है। उनके पर्चा बनवाने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। दरबार में भीड़ इतनी होती है कि सभी के पर्चे बनना भी संभव नहीं है। नेता, अभिनेता, मंत्री, अधिकारी या फिर हो आम आदमी सभी पंडित शास्त्री के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें