फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: गुंडे की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने शादी के एक दिन पहले की आत्महत्या, तालाब में मिली लाश

Sat, 14 May 2022 01:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में शादी के एक दिन पहले गुंडे की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने तालाब में कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गुंडा शादी न करने की दे रहा था धमकी। 
 
विज्ञापन
1 of 3
छतरपुर में शादी से एक दिन पहले युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में शादी के एक दिन पहले दुल्हन के आत्महत्या कर जान देने का मामला सामने आया है। शनिवार तड़के उसने तालाब में कूदकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। युवती के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली वार्ड नंबर 30 बकायन खिड़की मार्ग की है। यहां पिता राजेश और गिरजा बंशकार की 22 वर्षीय बेटी नीलू बंशकार ने तालाब में कूदकर जान दे दी है। नीलू का 14 मई को मंडप था और 15 मई को शादी और बरात आनी थी। घर पर मंडप सज चुका था। मेहमान आए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गुंडा राहुल अहिरवार उनकी बेटी को परेशान करता था। दो दिन पहले ही उसने फोन पर और घर में घुसकर धमकी दी थी कि अगर किसी और से शादी की तो दूल्हे को गोली मारकर तुझे मंडप से उठा ले जाऊंगा। 
विज्ञापन

2 of 3
छतरपुर में युवती ने शादी से एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले भी राहुल ने लड़की और परिजनों के सामने कट्टा अड़ाकर धमकी दी थी, जिसकी उन्होंने लोक-लाज के डर से पुलिस में रिपोर्ट नहीं की थी। वह लड़का कहता था कि शादी करोगी तो मुझसे। किसी और से अगर शादी हुई तो मैं दूल्हे को गोली मारकर तुझे मंडप से उठाकर ले जाऊंगा। अब युवती की लाश तालाब में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नीलू के घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर थी। मेहमान भी आ चुके थे। - फोटो : अमर उजाला
नीलू का मंडप 14 मई को था और 15 मई को शादी और बरात आनी थी। शादी के एक दिन पहले तड़के सुबह मंडप के दिन घर के पास बने किशोर सागर तालाब में कूदकर जान दे दी। सुबह जब परिजन पांच बजे उठे तो देखा लड़की गायब थी उन्होंने सोचा कि शौच के लिए दूसरे घर में गई होगी। जब वहां भी नहीं मिली, तो तलाश किया गया। तालाब के पास उसका मोबाइल पड़ा मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें