आपने जीतने के बाद लोगों को जश्न मनाते कई बार देखा होगा, लेकिन रतलाम में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी ने हार का जश्न मनाया और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। रतलाम में नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ये दिलचस्प नजारा देखने को मिला। चुनाव हारने के बाद पार्षद प्रत्याशी ने जुलूस निकाला और समर्थकों ने नोट उड़ाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।