खजुराहो नृत्य उत्सव का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: भोपाल का 26 टन गोमांस मामला पीएम तक पहुंचा, हिंदू संगठन ने खून से लिखा पत्र, CBI जांच की मांग
शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और सांसद वी.डी. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चार पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें नटराज के करणों पर आधारित ग्रंथ, खजुराहो केंद्रित कॉफी टेबल बुक तथा बुंदेलखंड की संस्कृति और विरासत से संबंधित पुस्तकें शामिल रहीं। समारोह का आयोजन संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से किया जा रहा है। पहले दिन की प्रस्तुति में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी ने कथक नृत्यनाटिका ‘प्रतिष्ठा : शाश्वत तत्वों का आह्वान’ प्रस्तुत की, जो पंचतत्वों पर आधारित थी। इसके बाद चेन्नई की अनुराधा वेंकटरमन ने भरतनाट्यम में शिव के स्वप्न रूपों का सजीव चित्रण किया। अंत में भुवनेश्वर की शुभदा वरडाकर ने ओडिसी नृत्य ‘अभेदम्’ के माध्यम से अद्वैत वेदान्त की भावना को अभिव्यक्त किया।
ये भी पढ़ें-
MP Assembly Session: भागीरथपुरा दूषित जल कांड पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट; स्थगन प्रस्ताव भी खारिज