शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह भगोरिया मेले में लोकनृत्य करतीं युवतियों से चर्चा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
सोरवा में किले का जीर्णोद्धार होगा
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम सोरवा में बाबा छीतू किराड़ के किले के जीर्णोद्धार, उनका भव्य स्मारक बनाने और अलीराजपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोंडवा स्थित रानी काजल माता मंदिर से धनबायडी तक तीन किलोमीटर लम्बाई की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना से अलीराजपुर जिले के बड़े क्षेत्र में नर्मदा जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई योजना से जिले के खेत लहलहा उठेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। सोंडवा विकासखंड के 106 ग्रामों में नर्मदा जल पहुंचाने के लिए शीघ्र सर्वे कराया जाएगा। हमारे जनजातीय भाई-बहनों के खेतों में, जहाँ नहरों से पानी नहीं आ पा रहा है, वहाँ पाइप लाइन डाल कर खेतों तक पानी पहुँचाया जायेगा।