मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर योजना का थीम सॉन्ग और लोगो लॉन्च किया।
- फोटो : अमर उजाला
एक लाख महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचीं
जंबूरी मैदान पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों से करीब एक लाख महिलाएं पहुंची थी। शौर्य दल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि सहित प्रदेशभर से एक लाख महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
सीएम ने समझाया कैसे भरना है फॉर्म
भाषण के बाद योजना की पहली हितग्राही के तौर पर कविता मस्तेरिया का फॉर्म खुद शिवराज सिंह चौहान ने भरवाया। उन्होंने वहां बैठी अधिकारी को महिला से जानकारी हासिल करने में मदद की। इस दौरान उन्होंने ही महिला से सवाल-जवाब किए।
सीएम- आपका समग्र आईडी क्या है?
कविता- 1723XXXX0
सीएम- आपका आधार कार्ड नंबर क्या?
कविता- XXXX XXXX XXXX
सीएम- आपका नाम क्या?
कविता- कविता मस्तेरिया।
सीएम- आपके पति का नाम क्या?
कविता- राहुल मस्तेरिया
सीएम- आपकी जन्मतिथि क्या है?
कविता- 27 अक्टूबर XXXX
सीएम- आपका पता क्या?
कविता- मकान नंबर-XXX, जिला भोपाल।
सीएम- पिन कोड क्या है?
कविता- 462038
सीएम- आपका मोबाइल नंबर क्या है?
कविता- XXXXXXXXXX
सीएम- आप किस वर्ग से आती हो।
कविता- अनुसूचित जाति
सीएम- आपको घोषणा करनी है- आपकी वार्षिक क्या है?
कविता- ढाई लाख से कम है।
सीएम- आपके परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है? परिवार का मतलब पति, पत्नी और बच्चे।
कविता- नहीं।
सीएम- आपके परिवार में कोई मंडल, निकाय, बोर्ड में नौकरी तो नहीं करता?
कविता- नहीं।
सीएम- आपके नाम पर कोई चार पहिया वाहन तो नहीं है?
कविता- नहीं।
सीएम- आपके पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन तो नहीं है?
कविता- नहीं।
सीएम- आपको केंद्र या राज्य सरकार से कोई दूसरी 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तो नहीं मिलती?
कविता- नहीं।
सीएम- आपके परिवार में कोई विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद तो नहीं है?
कविता- नहीं।
सीएम बोले-फॉर्म में इतनी चीजें भरना है। इसके बाद हस्ताक्षर या अंगूठा लगाना है।