पीएम मोदी के स्वागत में सज रहा भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी राजमाता से लोकमाता बनीं देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती देशभर में मनाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की बड़ी रणनीति पर कार्य कर ही है। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर भोपाल को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट से शहर को जाने वाले मार्ग से लेकर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) क्षेत्र की कॉलोनियों और आयोजन स्थल जंबूरी मैदान को जाने वाले सभी रास्तों के किनारे की बाउंड्रवॉल को देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों, उनके द्वारा कराए गए मंदिरों के जीर्णोंद्वार, नदियों व तालाबों में बनवाए गए घाटों सहित अन्य कार्यों को लेकर चित्र बनाकर पूरे भोपाल को सजाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते आज से 27 जून तक बदला रहेगा मार्ग, जाने कौन सा मार्ग हुआ बंद