शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी आदिवासी परिवारों के मामले में किया था हस्तक्षेप
शिवराज सिंह चौहान ने कुछ महीने पहले देवास के खिवनी में आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई को लेकर हस्तक्षेप किया था। उस समय उन्होंने अधिकारियों से बात कर आदिवासी परिवारों के घर नहीं गिराने के निर्देश दिए थे। अब अपने गृह क्षेत्र बुधनी में आदिवासियों के घर तोड़े जाने के मामले में उनकी नाराजगी सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनके मना करने के बावजूद कार्रवाई हुई है।
ये भी पढ़ें-
एमपी: सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप से पहले कांग्रेस इतिहास देखे
हीरालाल अलावा ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय आदिवासी कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनके आवास के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।