भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाज में जमीन व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तपोनिष्ठ और राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। मध्यप्रदेश भाजपा की नर्सरी है और यहां से जीत का रथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल आयोजन नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है। नेताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से जनता में विश्वास और भरोसा पैदा करना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें। यह पखवाड़ा ऐतिहासिक होगा और समाज को सेवा, संस्कार और विचारों की दृष्टि से जागृत करने का अवसर बनेगा।
ये भी पढ़ें-
MP News: सीएम मोहन यादव का सिंघार पर हमला, बोले-कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ, जनता माफ नहीं करेगी