फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑरेंज रंग के भोपाल मेट्रो के कोच सुभाष नगर डिपो में किए अनलोड, जल्द शुरू हो सकता है ट्रायल रन

Mon, 18 Sep 2023 12:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मेट्रो के कोच को क्रेन से सुभाष नगर डिपो में अनलोड किया। अब तीनों कोच को आपस में कनेक्ट कर सेफ्टी रन शुरू होगा। 
विज्ञापन
1 of 2
भोपाल मेट्रो का कोच - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में ऑरेंज रंग के मेट्रो के तीन कोच को सोमवार को क्रेन से सुभाष नगर डिपो में अनलोड किया गया। अब इन कोच को आपस में जोड़कर पहले डिपो में सेफ्टी ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो को ट्रायल रन शुरू होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
भोपाल मेट्रो के कोच को अनलोड करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के बडोदरा से 100 से अधिक पहिए वाले ट्रालों से तीनों कोचों को लाया गया। देररात कोच को सुभाष नगर डिपो में पहुंचाया गया। यहां पर डायरेक्टर शोभित टंडन ने कोच की पूजा अर्चना की। इसके बाद बड़ी क्रेन से कोच को अनलोड कर ट्रेक पर रखा गया। यहां पर तीनों कोच को अब आपस में जोड़ा जाएगा। जिसके बाद सेफ्टी ट्रायल के तहत एक से दो किमी की रफ्तार से चलाया जाएगा। सबकुछ ठीक होने पर कोच को ऊपर ट्रेक पर चढ़ाया जाएगा। यहां भी कोच को धीमी रफ्तार पर चलाया जाएगा।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समय मिलने के बाद मेट्रो के ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रायल पांच से छह माह तक चलेगा। इसमें मेट्रो को सिंगल, टाइमिंग और स्पीड के साथ चलाया जाएगा। भोपाल में सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बाद ट्रायल रन होगा। इसके बाद रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलने पर मई-जून में जनता मेट्रो की सवारी कर सकेंगी। बता दें इंदौर में मेट्रो कोच 31 को ही आ चुके है। यहां पर सेफ्टी ट्रायल हो चुका है। अब मुख्यमंत्री का समय मिलते ही ट्रायल रन शुरू हो सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें