फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के बड़े तालाब में मिली इंसानों का शिकार करने वाली मगरमच्छ जैसी मछली

Wed, 19 Apr 2023 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बड़े तालाब में मिली मछली अमेरिकी देशों में पाई जाती है। इसे एलीगेटर गार कहा जाता है। दूसरे देशों में यह 12 फीट तक की होती है।
विज्ञापन
1 of 2
भोपाल के बड़े तालाब में मिली मछली - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के बड़े तालाब में ऐसी मछली मिली है जो आमतौर पर अमेरिकी महाद्वीप के देशों में पाई जाती है। इस मछली का नाम एलीगेटर गार है। इसका मुंह मगरमच्छ की तरह होता है। यह इंसानों का भी शिकार करने में सक्षम होती है। 

यह मछली भोपाल के खानुगांव निवासी अनस के जाल में फंसी। मंगलवार को अनस खानूगांव से लगे बड़े तालाब के किनारे पर मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनके जाल में यह मछली फंसी तो वे उसे देखकर हैरान रह गए। यह मगरमच्छ की तरह दिखाई दे रही थी। उसका मुंह घड़ियाल जैसा था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
भोपाल में मगरमच्छ जैसी मछली मिली - फोटो : अमर उजाला
12 फीट लंबी होती है
डिस्कवरी चैनल देखने के शौकीन अनस ने बताया कि उन्होंने इस तरह की मछलियां डिस्कवरी चैनल पर देखी हैं। जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि यह एक समुद्री मछली है, जो अक्सर अमेरिकी देशों में पाई जाती है। इसे एलीगेटर गार कहा जाता है। बड़े तालाब में मिली मछली की लंबाई हालांकि डेढ़ फीट ही है, लेकिन दूसरे देशों में यह 12 फीट तक की होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें