सीएम आवास पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग बच्चों और बहनों के साथ जन्मदिन
इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में 'बहनों की पाती:भैया के नाम अभिव्यक्ति' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहनों ने भाई डॉ. मोहन यादव को धूमधाम से जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। उसके बाद बहनों ने उन्हें कई तरह के उपहार भी दिए। महिलाओं ने भाई डॉ. मोहन को आशीर्वाद से भरी पाती और गुलदस्ते भेंट किए। कई बहनों ने उन्हें उनकी तस्वीरें भी भेंट की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित कर बच्चों का अभिवादन किया और उन्हें उपहार भेंट किए।
ये भी पढ़ें-
MP Board 5th 8th Result 2026: आज आएगा 5वीं-8वीं बोर्ड का परिणाम, दोपहर एक बजे शिक्षा मंत्री करेंगे जारी
अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे
इस मौके पर सीएमने कहा कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के माध्यम से बहनों का स्नेह-आशीर्वाद हमारी सरकार को मिला है। सरकार के गठन के बाद ही बहनें इस तरह आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। आज भले ही मैं जन्मदिन की बधाई ले रहा हूं, लेकिन वास्तव में आज बहनों के आशीर्वाद का दिन है। मुख्यमंत्री ने बहनों से कहा कि आपका स्नेह-आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे। हम अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे, जिसमें विस्तार से बात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बहनों के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। परमात्मा करे इस पर किसी की नजर न लगे। मैं इस अवसर पर बहनों का आभार व्यक्त करता हूं।