भोपाल नगर निगम बजट पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता में नंबर-2, अब नंबर-1 का लक्ष्य
महापौर ने बताया कि भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर और सबसे स्वच्छ राजधानी बना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 84 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कचरा प्रबंधन में नवाचार जैसे कचरा कैफे, कम्पोस्ट, अगरबत्ती निर्माण और रीसाइक्लिंग पर जोर जारी रहेगा।
यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार
- ब्लैक स्पॉट खत्म करने और लेफ्ट टर्न सुधार के लिए 6.9 करोड़
- सड़कों के रखरखाव के लिए 30 करोड़
- मुख्य मार्गों पर लाइटिंग के लिए 30 करोड़
- कोकता ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थित करने और शहर से ट्रांसपोर्ट शिफ्ट करने की योजना भी शामिल है।
- नए मार्केट, मीट मार्केट शिफ्ट और व्यापारिक प्लान
- इतवारा मीट मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी
- TT नगर में नए मार्केट कॉम्प्लेक्स विकसित होंगे
- सर्राफा, दवा और किराना बाजार के लिए अलग हब बनाने की योजना
- हरियाली, पार्क और ओपन जिम
- नए पार्कों के लिए 5 करोड़
- महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 3 करोड़
- ओपन जिम और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
- सोलर एनर्जी और बचत
- नगर निगम सोलर एनर्जी पर भी तेजी से काम कर रहा है।
- फिल्टर प्लांट्स पर सोलर लगाने से हर महीने करीब 6 लाख रुपए की बचत हो रही है।
- नीमच में 10 मेगावाट प्लांट चालू है, एक और प्लांट जल्द शुरू होगा।
संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा
रानी कमलापति की स्मृति में ‘सांस्कृतिक झील महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान है।म्यूजियम, ऑडिटोरियम और सामुदायिक भवनों के लिए भी बजट में राशि रखी गई है।
कर्मचारियों और छात्रों के लिए प्रावधान
- मेधावी छात्रों को 15 हजार रुपए प्रोत्साहन
- कर्मचारियों के लिए दुर्घटना सहायता निधि
- सफाई मित्रों के लिए 2.7 करोड़ की वर्दी और रेनकोट व्यवस्था
बजट में नहीं बढ़ाया गया टैक्स
बजट में इस बार टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन वार्डों में परिसीमन शुल्क बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा।
ऐसे रहेगा घाटे का अनुमान
भोपाल नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट 3938 करोड़ 45 लाख 28 हजार रुपए का रखा गया है, जिसमें आय और व्यय दोनों बराबर हैं। हालांकि, राजस्व आय का 5% सुरक्षा निधि के रूप में 138 करोड़ 89 लाख 29 हजार रुपए अलग रखने के कारण बजट में संभावित घाटा सामने आ रहा है। महापौर के मुताबिक 108 करोड़ 89 लाख का घाटा संभावित है।