फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का कल करेंगे शुभारंभ, बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधिया होगी

Sat, 16 Dec 2023 05:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 
श्योपुर में रविवार को कूनो फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। इसमें साहसिक गतिविधियां होंगी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शाम सजेगी। लग्जरी ग्लेम्पिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, होर्स राइडिंग, एयर गन शूटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां भी होगी। 
विज्ञापन
1 of 2
कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल कल से - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को श्योपुर में कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। कूनो को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल ले रूप में विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि श्योपुर के ग्राम रानीपुरा में निर्मित की गई कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में शुरू होने वाले इस महोत्सव से क्षेत्र की असीम पर्यटन संभावाओं से अवगत कराया जाएगा। अत्य़ाधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां आयोजित होने वाली हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल में बनी टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव ने बताया कि फेस्टिवल में जंगल सफारी के दौरान क्षेत्र की समृद्ध वन्यजीव देखने का मौका भी मिलेगा। पारम्परिक कला, एवं सांस्कृतिक आयोजनों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रचारित किया जाएगा। कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, रोमांचक गतिविधियों का बेजोड़ अनुभव भी मिलेगा। स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यशालाएं भी होंगी। कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण्य के नजदीक यह फेस्टिवल रोमांच, मनोरंजन और संस्कृति का अद्वितीय तालमेल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें