सीएम ने होमगार्ड जवानों को सम्मान राशि दी
- फोटो : अमर उजाला
निष्ठा और सेवा का प्रतीक होमगार्ड की वर्दी
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यह वर्दी सिर्फ परिधान नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म का प्रतीक है। उन्होंने सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
“आपकी निष्ठा, आपकी वीरता और आपकी सेवा को मैं नमन करता हूँ। बाबा महाकाल से आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं। परेड से पहले मुख्यमंत्री ने सलामी ली। बैंड की धुन पर जवानों ने मार्च पास्ट किया, जिसके बाद बोरवेल और बिल्डिंग रेस्क्यू का लाइव प्रदर्शन हुआ।
सीएम ने यह घोषणाएं भी की-
- ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की शुरुआत- कठिन परिस्थितियों में जान-माल बचाने वाली 10 रेस्क्यू टीमों को प्रतिवर्ष 51,000 रुपए देने की घोषणा। सम्मानित जिलों में शामिल-इंदौर, शिवपुरी, गुना, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और उज्जैन।
- दो माह का बाध्य काल ऑफ समाप्त- अब होमगार्ड्स को तीन वर्ष की सेवा में मिलने वाला अनिवार्य दो माह का अवकाश समाप्त कर दिया गया।
- अनुकंपा अनुदान राशि में 360 रुपए की वृद्धि
- महाकाल लोक और ज्योर्तिलिंग क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत- उज्जैन में व्यवस्था सुधारने के लिए 488 नए पदों की स्वीकृति। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों पर भी अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा।
- नए जिलों में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद- जिन जिलों में बल की जरूरत है, वहां नए पद बनाए जाएंगे।
- होमगार्ड्स के लिए स्थाई आवास योजना- पीपीपी मॉडल और पुनर्घनत्वीयन योजना के तहत होमगार्ड्स को कार्यस्थल के पास स्थाई आवास उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू।
- आधुनिक उपकरण और उन्नत प्रशिक्षण- सरकार आपदा प्रबंधन क्षमता को सशक्त कर रही है। इंदौर के रालामंडल क्षेत्र को बाढ़, भूकंप, भीड़ प्रबंधन व रासायनिक दुर्घटनाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
MP News: चीन सीमा से अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर गिरफ्तार, एमपी एसटीएसएफ को 10 साल बाद मिली ये बड़ी सफलता