भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भोपाल के भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कार्यालय और अन्य जिलों में भी मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 45 वर्ष की युवा आयु में नितिन नबीन को पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना यह दिखाता है कि भाजपा अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान और वैचारिक नेतृत्व के हाथों सुरक्षित देख रही है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तेज ठंड से फिलहाल राहत, जनवरी के आखिरी दिनों में फिर लौटेगी कंपकंपी