डॉ. पंकज पराशर को मिला सर्टिफिकेट
- फोटो : अमर उजाला
नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल
नई नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। नियुक्ति आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग की संचालक द्वारा जारी किया गया है। चर्चा इस बात की है कि आदेश में मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक (एमडी) को प्रति तक नहीं भेजी गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिस संस्था में अधिकारी की पदस्थापना की जा रही है, क्या उसकी सहमति या अनुशंसा ली गई थी? साथ ही यह भी चर्चा का विषय है कि यदि अधिकारी की प्रतिनियुक्ति चिकित्सा शिक्षा विभाग से हेल्थ कॉर्पोरेशन में की गई है, तो क्या इसके लिए सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक अनुमोदन लिया गया था और पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप अपनाई गई या नहीं।
ये भी पढ़ें-
Twisha Sharma Case: गिरिबाला-समर्थ के वॉयस सैंपल और लैपटॉप पासवर्ड लेने की अनुमति, CBI की जांच तेजी से बढ़ेगी
यह पद क्यों महत्वपूर्ण है?
एमपीपीएचएससीएल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों, मेडिकल उपकरण, मशीनों और अन्य स्वास्थ्य सामग्री की केंद्रीय खरीद एजेंसी हैं। इसमें तकनीकी सीजीएमटी का सीधा संबंध करोड़ों रुपए की खरीद, टेंडर, तकनीकी स्वीकृति और उपकरणों की गुणवत्ता से होता है। इसलिए इस पद पर बैठा अधिकारी कॉर्पोरेशन की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा होता है। तकनीकी सीजीएमटी के काम में टेंडर की तकनीकी शर्तें तैयार करना और उनकी जांच करना, तकनीकी समिति में अहम भूमिका, मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता, मानकों और तकनीकी परीक्षण से जुड़े निर्णय लेना, गुणवत्ता नियंत्रण और खरीद प्रक्रिया के लिए तकनीकी सहला देना साथ ही मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता, मानकों और तनीकी परीक्षण से जुड़े निर्णय लेना होता है। अब इस पद पर यदि किसी की नियुक्ति विवादों के बीच होती है तो तकनीकी निर्णयों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: गिरिबाला-समर्थ के वॉयस सैंपल और लैपटॉप पासवर्ड लेने की अनुमति, CBI की जांच तेजी से बढ़ेगी
आयुक्त, एससीएस और डॉ. पंकज पराशर ने साधी चुप्पी
इस मामले को लेकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त धनराजु एस, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और सीजीएमटी बनाएं गए डाॅ. पंकज पराशर से बात करने का प्रयास किया। उनको संबंधित मामले में प्रश्न भी भेजी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़ें-
Congress: दिग्विजय की पटवारी से दूरी और उमंग से नजदीकी से कांग्रेस में नए समीकरण? सवालों में पार्टी की एकजुटता
कॉर्पाेरेशन के एमडी से बात करें
वहीं, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुणा कुमार से उनके द्वारा कॉर्पाेरेशन में नियुक्ति का आदेश जारी करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नियुक्ति शासन से हुई। उनके द्वारा आदेश जारी किया गया है। मंत्री का अनुमोदन लेने की प्रक्रिया को लेकर आप मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन के एमडी से बात कर लीजिए।
ये भी पढ़ें-
एआई पोस्ट पर कांग्रेस का आरोप: बोले- जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत
मुझे जानकारी नहीं : एमडी
मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन के एमडी मयंक अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई शिकायत है तो उसकी जांच आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ही करेंगे। जहां तक अनुमोदन का सवाल है तो वह लिया गया होगा। उसकी मुझे जानकारी नहीं हैं।