मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की। मुख्यमंत्री की यह मुलाकातें शिष्टाचार के साथ-साथ मध्यप्रदेश में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें-
Ladi Behna Raksha Bandhan Gift: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिला विशेष शगुन, CM बोले-बहनें भगवान जैसी होती हैं