फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे सातवां बजट, 25 लोगों की टीम ने तीन महीने में तैयार किया

Tue, 11 Mar 2025 08:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Budget: मध्य प्रदेश का बजट 2025-26 वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 12 मार्च को पेश करेंगे। करीब चार लाख करोड़ का यह बजट 25 सदस्यीय टीम ने मुख्य सचिव अनुराग जैन और वित्त सचिव मनीष रस्तोगी के नेतृत्व में तैयार किया है। बजट में किसान, महिला, युवा और गरीब पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
मप्र बजट तैयार करने के पीछे है इनकी मेहनत। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में पेश करेंगे। इस बजट को 25 लोगों की टीम ने करीब तीन माह में तैयार किया है। यह वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का सातवां बजट है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट 12 मार्च को पेश करेंगे। करीब चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट 25 लोगों की टीम ने तीन महीने में तैयार किया है। इस बार का बजट प्रधानमंत्री के मंत्र किसान, महिला, युवा और गरीब पर फोकस रहेगा। वित्त विभाग सभी विभागों का आकलन करने, फीडबैक लेने, अधिकारियों और मंत्रियों से चर्चा करने और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेने के बाद तैयार किया जाता है। इसमें सरकार जनता की सहभागिता के लिए उनके और विशेषज्ञों के साथ भी बैठक कर सुझाव लेती है। इसके बाद मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव और वित्त विभाग के अधिकारी बजट के तैयार प्रस्ताव पर चर्चा कर इसे फाइनल करते हैं। वर्ष 2025-26 के बजट को मुख्य सचिव अनुराग जैन, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, सचिव लोकेश जाटव और बजट संचालक तन्वी सुन्द्रियाल की टीम ने तैयार किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग जैन - फोटो : अमर उजाला
सीएस जैन की मार्गदर्शन में तैयार हुआ 
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन के नेतृत्व में ही बजट तैयार किया गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन अभी मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। उनकी बजट में महारत है। वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि जैन पीएमओ में पदस्थ रहने के दौरान वित्त से संबंधित काम देखते रहे हैं। ग्वालियर में जन्मे जैन ने बीटेक की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
पीएस रस्तोगी बजट टीम के मुखिया 
प्रदेश के वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी हैं। उनके नेतृत्व में ही वित्त विभाग की टीम ने बजट तैयार किया है। फिलहाल बजट टीम के मुख्य कर्ता धर्ता वे ही हैं। इससे पहले मनीष रस्तोगी शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव रह चुके हैं। इंदौर में जन्मे रस्तोगी ने बीटीके की पढ़ाई की है। 

4 of 5
लोकेश जाटव। - फोटो : अमर उजाला
लोकेश जाटव सचिव वित्त विभाग 
मध्य प्रदेश वित्त विभाग के सचिव लोकेश जाटव की भी बजट निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। वे इंदौर में वाणिज्यकर विभाग के आयुक्त भी रह चुके हैं। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश जाटव कई जिलों में कलेक्टर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य शिक्षा केंद्र में आयुक्त, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सचिव रह चुके हैं। बैतूल में जन्मे जाटव ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तन्वी सुन्द्रियाल। - फोटो : अमर उजाला
तन्वी सुन्द्रियाल का अहम रोल 
बजट 2025-26 तैयार करने में सबसे अहम रोल आईएएस अधिकारी तन्वी सुन्द्रियाल का है। वित्त विभाग में बजट डायरेक्टर सुन्द्रियाल ने ही सभी विभागों से जानकारी लेकर उसको आगे बढ़ाया। 2010 बैच की आईएएस अधिकारी तन्वी सुन्द्रियाल के नाम मध्य प्रदेश की पर्यटन नीति तैयार करने, डिजिटल मार्केट की शाखाएं खड़ी करने से लेकर कई उपलब्धियां हैं। झारखंड के रांची में जन्मी तन्वी सुन्द्रियाल ने बीई की पढ़ाई की है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें