फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: जन्माष्टमी पर CM मोहन यादव की बंदियों को सौगात, पात्र कैदियों की सजा में मिलेगी 1 महीने की छूट

Fri, 04 Sep 2026 10:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के बंदियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पात्रतानुसार बंदियों की सजा में एक माह की छूट दी जाएगी। साथ ही महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल की व्यवस्था करने और भोपाल केंद्रीय जेल में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम यादव गौमाता को रोटी खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जेल भोपाल में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि पात्रता के अनुसार बंदियों की सजा में एक महीने की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुली जेलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुरुष बंदियों के लिए खुली जेल का प्रावधान है। अब महिलाओं के लिए भी खुली जेल की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। सरकार जल्द से जल्द महिला बंदियों के लिए खुली जेल शुरू करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री  यादव ने गौमाताओं को गुड़-रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री यादव ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किए बालकों को स्नेह किया। जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गयी।  मुख्यमंत्री  ने जेल विभाग में विभिन्न पदों पर की गई पदोन्नतियों सहित बंदियों के लिए जिलों में आवश्यक सुविधाएँ बढ़ाने, नए बैरकों के निर्माण, नए जेल कानून को लागू करने, बंदियों को विभिन्न शिल्पो का प्रशिक्षण देने, आयुष्मान कार्ड प्रदान करने, ध्यान और योग गतिविधियों के संचालन के क्षेत्र में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा नए पदों के निर्माण और पदोन्नतियों से जेल विभाग के कार्य एड 8 के सुचारू रूप से संचालित होंगे।

ये भी पढ़ें-  एमपी: गंजबासौदा का नन्हा सात्विक बना फिल्मी स्टार! ‘हनुमान अंश’ में शुभंकर बनकर जीता लाखों दर्शकों का दिल

 
विज्ञापन

2 of 3
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र
भोपाल केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए जल्द ही मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया जाएगा। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने बताया कि जेलों में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह केंद्र शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जेल विभाग में पदोन्नति, नए पदों के निर्माण, नए बैरकों के निर्माण और बंदियों के लिए जरूरी सुविधाएं बढ़ाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जेलों में बंदियों को विभिन्न शिल्पों का प्रशिक्षण, आयुष्मान कार्ड, ध्यान और योग जैसी गतिविधियों की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें- एमपी में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार,सरकारी योजना में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
साहसिक कार्य करने वाले जेलकर्मी सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जेल विभाग के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवक कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, जेल विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने जेल विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की जेलों में योग, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। नए स्टाफ क्वार्टर का निर्माण भी किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें