भोपाल में धर्मांतरण की सनसनीखेज साजिश
- फोटो : अमर उजाला
केस नंबर 1- नौकरी के नाम पर आधा दर्जन युवतियों का शिकार
ताजा मामला भोपाल के बागसेवनिया थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला चौकाने वाला है, क्योंकि इस केस में दो बहनें अमरीन और आफरीन ने मिलकर आधा दर्जन के करीब हिंदू युवतियों को नौकरी की मजबूरी का फायदा उठाकर देह व्यापार में धकेता और कुछ का तो धर्मांतरण करा दिया। दो युवतियों ने एक साथ थाने में प्रकरण दर्ज कराया है, इस मामले में दोनों आरोपी बहनें और ग्रहक लाने वाला दलाल चंदन गिरफ्तार है। तीन आरोपी फरार हैं। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि नौकरी के बहाने रखकर उनका शारीरिक शोषण करा चुकी है। यह युवतियां देह व्यापार में धकेले जाने के बाद उसके चंगुल से निकलकर भाग जाती हैं। दो ने प्रकरण दर्ज करा दिया।
छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन युवती को भी काम के बहाने जाल में फंसाया गया था। उक्त ब्यूटीशियन को जिस हिंदू युवती ने आफरीन और अमरीन से मिलवाया था, वह अब धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाकर ''जन्नत'' के नाम से जानी जाती है। जन्नत की शादी भी अमरीन ने अपने परिचित मुस्लिम युवक से कराकर उसे भाभी बना चुकी है। चंदन यादव और अमरीन ने सम्मान, प्यान और बेटर लाइफस्टाइल का वादा कर ब्यूटीशियन पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे। पूछताछ में अमरीन से पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनकर कॉलेज की छात्राओं से भी दोस्ती करती थी। वह सोशल मीडिया में भी सक्रिय रहती थी, कई युवतियां अपना खर्च चलाने के लिए उसके पास पार्ट टाइम जॉब के लिए आती थीं। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या यह कॉलेज की छात्राओं से भी यही गंदा कार्य कराती थी।
क्या दिया था लालच
इस मामले में नौकरी की मजबूरी को जरिया बनाया गया। दोनों पीड़िताओं को अमरीन ने अपने घर पर नौकरी पर रखकर देह व्यापार में उतारा था। इसके पहले भी वह चार-पांच युवतियों को अपने घर में नौकरी पर रखकर गंदा काम करा चुकी है। वह नौकरी छोड़कर इसी लिए गई हैं।
पढ़ें-
भोपाल धर्मांतरण मामला: अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश भी उजागर; नया खुलासा