पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्रेन से ओरछा जा रहे थे, तब वे भी भजन गाते रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ट्रेन में गाते रहे भजन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रामलला की प्रतिष्ठा के दिन ओरछा में भगवान श्री राम की पूजा और अर्चना करेंगे। वे ट्रेन से भजन गाते हुए ओरछा जा रहे हैं। उनके ट्रेन में भजन गाते वीडियो सामने आए हैं। शिवराज ने इस दौरान कहा कि 500 साल बाद हम सौभाग्यशाली हैं जो वह दिन देख रहे हैं कि जिस दिन दिव्या और भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने वाले हैं। करोड़ों करोड़ भारतीयों का संघर्ष सफल हुआ। जहां धर्म होता है वहीं विजय होती है। हम सब हर्षित हैं उल्लासित हैं देश प्रफुल्लित है, प्रसन्न है। फिर से दीपावली मनाई जा रही है।
अयोध्या नहीं जाने के सवाल पर वे बोले कि अयोध्या में काफी लोग हैं और इस समय ज्यादा लोगों का जाना उचित नहीं है। लेकिन ओरछा में आपको पता है, भगवान राम दिन में वहीं रहते हैं और रात में अयोध्या जाते हैं यह हम लोगों का विश्वास है।