कोरोना संक्रमण में हर किसी को अपनों की चिंता है। लोग एक-दूसरे का हाल जानने, घर में रहने का सुझाव देने के लिए कई माध्यमों का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें फोन के साथ-साथ सोशल साइट्स का भी खूब प्रयोग हो रहा है। इसी बीच फेसबुक ने अपनी इमोजी की संख्या पांच से बढ़ाकर छह कर दी है। उसने इसमें केयर की नई इमोजी जोड़ी है, जो इस समय युवाओं को काफी भा रही है। इस समय सोशल साइट का सामान्य दिनों से अधिक प्रयोग भी हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
युवाओं के साथ अन्य आयु के लोग भी इसका काफी प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में जब कोरोना संक्रमण को लेकर सभी डरे व सतर्क हैं तो इसके माध्यम से वे अपने परिचितों को केयर करने का मैसेज भी दे रहे हैं। सामान्य इमोजी की जगह लोगों की पोस्ट पर इसका अधिक प्रयोग हो रहा है। इस इमोजी के बीच में दिल बना है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का भी मैसेज दे रही है।
विज्ञापन
3 of 5
सुधाकर पुष्कर।
- फोटो : amar ujala
नई इमोजी काफी आकर्षित कर रही है। हमें इस विपरीत परिस्थितियों में अपनों की चिंता तो है ही। ये हमारा संदेश सही से पहुंचाने का काम करेगी। - सुधाकर पुष्कर, शोधार्थी, बीबीएयू
4 of 5
विदुषी मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
पहले हम एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर केयर रखने का मैसेज भेजते थे। अब फेसबुक पर एक इमोजी से काम हो रहा है। हमारे ग्रुप की सारी दोस्त इसका खूब प्रयोग कर रही हैं। - विदुषी मिश्रा, छात्रा, एमबीबीएस
इस समय फेसबुक के माध्यम से युवा अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए नई इमोजी का प्रयोग कर रहे हैं। आज जब हम एक-दूसरे से दूर हैं तो ये एक इमोजी हमारे एक साथ होने का मैसेज देने का काम कर रही पर है। - अतुल सिंह, लखनऊ यूनिवर्सिटी