चुनावी प्रचार के लिए कर्नाटक दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती रात बंगलूरू के बिजावर मठ में रात गुजारी। योगी मठ के एक साधारण से कमरे में एक पंखे के नीचे तख्त पर सोये।
विज्ञापन
2 of 5
रात को खाना खिलाने आए संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई और उन्हें यह भी बताया कि गोरखनाथ को ही कर्नाटक में मंजूनाथ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
योगी ने बच्चों को संस्कृत के सहारे संस्कृति की रक्षा मंत्र भी दिया। मौके पर बच्चों ने योगी से पूछा कि राम मंदिर कब बनेगा तो योगी ने कहा कि जल्द बनेगा, बस कोर्ट का फैसला आ जाए।
4 of 5
कर्नाटक में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।