लंदन ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगट के लिए रियो ओलंपिक की राह कठिन हो गई है। भारतीय महिला कुश्ती टीम ट्रायल के तहत 58 किग्रा भारवर्ग फाइनल में इस दिग्गज पहलवान को साक्षी मलिक से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तीन घंटे तक चली चयन प्रक्रिया
2 of 3
कुश्ती
- फोटो : amar ujala
इससे पहले प्रो कुश्ती लीग में भी गीता पर साक्षी मलिक भारी पड़ी थी। साई सेंटर में तकरीबन तीन घंटे तक चली चयन प्रक्रिया में छह भारवर्गों के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ, जो 18 से 20 मार्च तक कजाकिस्तान में होने वाली एशियन ओलंपिक गेम्स क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेगी।
देश के पास साक्षी और गीता के रूप में दो बेहतरीन पहलवान
3 of 3
कुश्ती
- फोटो : amar ujala
58 किग्रा भारवर्ग में देश के पास साक्षी और गीता के रूप में दो बेहतरीन पहलवान हैं। कजाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट में अगर साक्षी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है तो भारतीय कुश्ती संघ गीता को एक मौका दे सकता है कि वह मंगोलिया अथवा तुर्की में होने वाली ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में भाग ले सकती है।