ये तस्वीरें देखिए। क्या इन मासूमों की कोई जान ले सकता है? शायद ऐसा सोचकर भी रूह कांप जाए।
विज्ञापन
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
2 of 10
पर, बाजारखाला के तिलकनगर में अनिमेष बाजपेयी नामक शख्स ने अपने दो मासूमों को मार डाला। (घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच करती हुई)
विज्ञापन
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
3 of 10
क्यों? ढाई साल की बेटी दिव्यांशी पिता से बाइक पर बैठाकर घुमाने की जिद कर रही थी, दस माह का बेटा छोटू बेकइया चल पिता की गोद में आने की कोशिश कर रहा था। (सदमे में परिजन।)
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
4 of 10
बच्चों का प्यार उसे खलल लगी और आपा खो दिया। बच्चों की पिटाई की। आखिर गुस्से में ही तकिये से दबाकर दोनों की जान ले ली।
विज्ञापन
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
5 of 10
अनिमेष बाल एवं महिला चिकित्सालय में चौकीदार है। अनिमेष की पत्नी सुषमा की बेटे छोटू के जन्म के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
6 of 10
दोनों बच्चों को भाभी श्वेता उर्फ दीपा पाल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे अनिमेष अपने कमरे में था। इसी बीच दिव्यांशी पिता से जिद भरी मनुहार कर रही थी।
विज्ञापन
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
7 of 10
देवरानी के बच्चों को पाल रही श्वेता उर्फ दीपा ने विरोध किया तो आग बबूला हुए अनिमेष ने अपने बच्चों से दूर रहने की चेतावनी दी। आखिर वह रोते हुए अपने मायके चली गईं। इसके बाद ही उसने दोनों बच्चों की जान ले ली।
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
8 of 10
बच्चों को मारकर पहुंचा थाने बच्चों की हत्या के बाद मकान में ताला लगाकर अनिमेष बाइक से नाका थाना पहुंचा और पुलिस के सामने अपनी करतूत बयां की। पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। अनिमेष को हिरासत में लेकर वे घर पहुंचे जहां दोनों बच्चों के शव मिल गए।
घुमाने की जिद कर रहे मासूमों की हत्या कर थाने पहुंचा बाप
9 of 10
...और बच्चों के शव देखकर फफक पड़ा पुलिस के साथ जब अनिमेष घर पहुंचा तो बच्चों के शव देखकर फफक पड़ा।