फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: बारिश के बावजूद घंटाघर पर उमड़ा महिलाओं का हुजूम, तिरपाल ओढ़कर किया प्रदर्शन, तस्वीरें

Fri, 06 Mar 2020 09:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के 50 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को ऐतिहासिक घंटाघर पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बारिश व तेज हवाएं महिलाओं के हौसले कम नहीं कर सकीं। महिलाएं तिरपाल ओढ़ कर प्रदर्शन में डटी रहीं।

इस दौरान प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने नाटक का मंचन कर हिन्दू-मुस्लिम एकता व भाईचारे का संदेश दिया। उधर गोमतीनगर के उजरियांव में महिलाओं का आंदोलन आज 45वें दिन भी बारिश के बावजूद पूरे जोश से जारी रहा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर चल रहे महिलाओं के शांतिपूर्वक प्रदर्शन के 50वें दिन शुक्रवार को सुबह से ही भारी पुलिस बल घंटाघर पहुंचना शुरू हो गया। पुलिस बल को देखकर प्रदर्शन में शामिल महिलाएं किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हो रही थीं। धरने में शामिल अजरा आदि ने महिलाओं को समझाया कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिये तैनात है उनसे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
दोपहर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर महिलाओं का हुजूम एकत्र होना शुरू हो गया। उन्होंने सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में नारे लगाने के साथ ही राष्ट्रगीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा गाया। महिलाओं ने नो सीएए, नो एनआरसी, रिजेक्ट सीएए और बायकॉट एनआरसी जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर अपना विरोध जताया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
महिलाओं के प्रदर्शन के 50 दिन पूरे होने पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने नाटक का मंचन कर भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। फादर आनंद ने देशभक्ति गीत गाकर सीएए व एनआरसी का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं गोमतीनगर उजरियांव के गंज शहीदा कब्रिस्तान के निकट दरगाह परिसर में बीती 19 जनवरी से शुरू हुये शांतिपूर्वक प्रदर्शन शुक्रवार को 45 दिन बाद भी जारी रहे। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए देशभक्ति के गीत गाए और सीएए, एनआरसी व एनपीए वापस लेने की अपील की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें