इस दौरान कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों की वीडियो व फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और लखनऊ पुलिस के खिलाफ अभियान चला दिया। शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की गई। इस पोस्ट में अमर्यादित टिप्पणियां की गईं।
देर रात पुलिस ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर भी अपना पक्ष रखा लेकिन प्रदर्शनकारियों के पक्ष में लगातार टिप्पणी करने वाले बाज नहीं आए। मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने ठाकुरगंज, चौक, वजीरगंज, बाजारखाला, हसनगंज, तालकटोरा थाने में 112 लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया।