फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का कारनामाः फुटपाथ और डिवाइडर पर भी बना ली पुलिस चौकियां, तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2020 01:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फुटपाथ पर पुलिस चौकियां - फोटो : अमर उजाला
व्यस्ततम बाजार अमीनाबाद में ही नहीं लखनऊ के कई अन्य इलाकों में भी फुटपाथ और डिवाइडर पर पक्की पुलिस चौकियां बना ली गईं। लालबाग के नावेल्टी सिनेमा के पास, अलीगंज के पुरनिया चौराहा, रामराम बैंक चौराहा समेत कई जगह ऐसी पुलिस चौकियां हैं। फुटपाथ और डिवाइडर पर खड़ी ये पुलिस चौकियां जाम का सबब बनती हैं। हाईकोर्ट और शासन के आदेश के विपरीत सड़क-फुटपाथ और डिवाइडर पर बनाई गईं चौकियां तो अस्थायी से स्थायी हो गईं, लेकिन जिन भी चौराहों पर ये बनीं वहां न तो अतिक्रमण कम हुआ न अवैध कब्जे। हैरानी तो ये है कि चौकियाें के आसपास ही सबसे ज्यादा अतिक्रमण और अवैध कब्जे हैं। वह भी तब जबकि इन स्थानों पर कई बार अतिक्रमण हटाया भी गया। दोबारा कब्जे न हों उसके लिए स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी भी तय है, लेकिन उसका कोई असर दिखता नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
पुरनिया चौराहा
फुटपाथ पर चौकी का कब्जा

अलीगंज के पुरनिया चौराहे के मोड़ पर ही फुटपाथ पर पक्की पुलिस चौकी बनाई गई है। चौकी तो पक्की है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है। चौकी के पास पूरे फुटपाथ पर अवैध दुकानें लग रही हैं। कई बार नगर निगम ने दुकानों को हटाया, लेकिन फिर लग जा रही हैं। इससे सुबह से देर शाम तक चौकी के सामने से सड़क पर जाम लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
रामराम बैंक चौराहा
डिवाइडर को भी नहीं छोड़ा

अलीगंज के पुरनिया चौराहे के मोड़ पर ही फुटपाथ पर पक्की पुलिस चौकी बनाई गई है। चौकी तो पक्की है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है। चौकी के पास पूरे फुटपाथ पर अवैध दुकानें लग रही हैं। कई बार नगर निगम ने दुकानों को हटाया, लेकिन फिर लग जा रही हैं। इससे सुबह से देर शाम तक चौकी के सामने से सड़क पर जाम लगता है।

4 of 5
पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
नावेल्टी चौराहा
अस्थायी बूथ को हटाकर पक्की चौकी बना ली

बसपा सरकार में हजरतगंज और लालबाग इलाके के सौंदर्यीकरण के दौरान लालबाग के भोपाल हाउस में एक पक्की पुलिस चौकी भी पार्क के पास बनाई गई थी। कुछ समय तो वहां पुलिसकर्मी बैठे, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। नावेल्टी चौराहे पर पुलिस बूथ बनाया गया, लेकिन करीब एक साल पहले वहां पर अस्थायी बूथ हटाकर पक्की चौकी बना दी गई। यह तब है जबकि चौकी से चंद कदम पर ही हजरतगंज थाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीनाबाद में बनी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
पक्का निर्माण न करें, बनवा रहे स्मार्ट पुलिस कियोस्क
सड़क, फुटपाथ पर पक्का निर्माण करने पर हाईकोर्ट और शासन दोनों की रोक है। अस्थायी पुलिस बूथ रखने पर नगर निगम को कोई आपत्ति नहीं है। अमीनाबाद में एक  मंजिला तक पक्का निर्माण किया गया। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद नोटिस दिया गया है। नगर निगम खुद स्मार्ट सिटी योजना के तहत 14 स्मार्ट पुलिस कियोस्क बनवा रहा है। ये अस्थायी होंगे, जिनको जरूरत के हिसाब से हटाया भी जा सकेगा। - इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें