नोएडा में एक महिला की दबंगई और अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि लखनऊ से एक ऐसा ही मामला सामने आ गया है। यहां एक दबंग महिला ने कार से एक दूसरी कार में टक्कर मारने के बाद उसके चालक को ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाया। आरोप है कि दबंग महिला ने कार चालक के साथ गाली-गलौज भी की। इस दौरान हंगामा होता देखकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो मां-बेटी उन लोगों पर भी भड़क उठीं। वीडियो बना रहे कुछ युवकों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इस बीच किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 1090 चौराहे के पास इंडियन पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है।