फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या राजनाथ सिंह ही होंगे यूपी चुनाव में भाजपा का चेहरा, तस्वीरें

Fri, 10 Jun 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपना सबकुछ झोंकने को तैयार है। इसके लिए पार्टी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। मिल रहे संकेतों के आधार पर भाजपा यूपी में राजनाथ सिंह को पार्टी का चेहरा बना सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
भाजपा असम की तरह ही यूपी में भी स्‍थानीय नेता को आगे बढ़ाकर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में राजनाथ जैसा दिग्गज नेता ही मुलायम व मायावती को टक्कर दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी अध्यक्ष बनाया है। इसलिए कयास ये भी लग रहे हैं कि पार्टी चुनाव के लिए चेहरे के रूप में राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर नेता को आगे कर सकती है।

4 of 10
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजनाथ पर भाजपा नेतृत्व की सहमति बन गई है। बस, इंतजार है तो खुद राजनाथ सिंह की हां का।
विज्ञापन

5 of 10
गुरूवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह इंदिरानगर के सेक्टर 14 स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम में थे। जहां उन्होंने अखिलेश सरकार पर करारे प्रहार किए।
विज्ञापन

6 of 10
राजनाथ ने कहा कि अगर बिसाहड़ा कांड में उनके परिवार के किसी सदस्य पर आरोप है तो राज्य सरकार इसकी जांच करे।
विज्ञापन

7 of 10
उन्होंने मथुरा हिंसा पर केंद्र सरकार की गलती को सिरे से खारिज किया। हालांकि, उन्होंने इस पर जवाब भी नहीं दिया।

8 of 10
बहरहाल, यह तो तय है कि भाजपा के लिए 2019 में केंद्र का रोडमैप तैयार करने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी नए व गुमनाम चेहरे को आगे नहीं लाएगी।

9 of 10
ऐसे में राजनाथ सिंह ही एकमात्र विकल्प के रूप में नजर आते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
राजनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें