सहालग शुरू होने के इंतजार में बैठे वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों की नजर अब 16 अप्रैल के फैसले पर है। शादियां किन शर्तों पर होंगी, कितने लोगों की मौजूदगी में होंगी, रात का कर्फ्यू हटेगा या तारीख आगे बढ़ेगी, ऐसे सवालों के साथ सुबह से वेडिंग प्लानर के फोन घनघना रहे हैं। वेडिंग प्लानर कहते हैं कि ग्राहकों की चिंता भी वाजिब है, लेकिन अभी न तो वे बुकिंग कैंसिल करा पा रहे और ना हम तैयारियां तेज कर पा रहे हैं।
10-11 अप्रैल को मोतीमहल लॉन में होने वाली पार्टी की बुकिंग रद्द करने के बाद शादी समारोह के कारोबार से जुड़े मनोज बचानी कहते हैं कि सुबह से सात क्लाइंट के फोन आ चुके हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा, पर किया भी क्या जाए।