मौसम विभाग ने फिलहाल पारे में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शीत लहर के लिए तैयार रहें। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ में आसमान साफ रहने और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही की बात कही है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात छाए घने कोहरे को देखते हुए हर किसी की निगाह अगले दिन के मौसम पर रही। रात नौ बजे के करीब शहर में विजिबिलिटी 50-100 मीटर रह जाने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। हालांकि गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। दोपहर में हल्की धूप रही और तापमान भी 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। वैज्ञानिक व विज्ञान संचारक डॉ. सीएम नौटियाल कहते हैं कि यह वर्ष ला नीना का है। दिसंबर में सर्दी अपनी पराकाष्ठा पर होगी। घने कोहरे और तापमान का संबंध बताते हुए उन्होंने कहा कि दिन में धूप अधिक हो तो धरती गर्म हो जाती है।
रात को धरती से उष्मा निकलती है, इससे गर्म होकर हवा ऊपर उठ जाती है। धरती ठंडी होने पर हवा ठंडी होने लगती है और इस कारण उसमें उपस्थित जल वाष्प संघनित होकर कोहरा बनाती है।