दो दिनों तक ठंड से बेहाल करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह धूप जरूर खिली, लेकिन गलन-ठिठुरन हावी रही। धूप का लुत्फ लेने छतों, पार्कों में जुटे लोग सर्द हवा के झोंकों के कारण ठिठुरते ही रहे। दिन में अधिकतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटों में अधिकतम पारे ने दो डिग्री से अधिक की तेजी जरूर दिखाई, लेकिन ये सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। इस बीच दिन का न्यूनतम पारा भी एक सप्ताह बाद लुढ़का। ये 11 दिसंबर के बाद 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। रात में गलन अचानक बढ़ गई।
4 of 5
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ाें से आ रही हवाओं से गलन भरी ठंड जारी रहने के अलावा राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कुछेक स्थानों पर घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। दोपहर में कामचलाऊ धूप मिल सकती है।