फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि ने कराया ठंड का एहसास, तैयार रहें- वीकएंड तक फिर करवट लेगा मौसम

Thu, 28 Feb 2019 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
मौसमी उठापटक के बीच बुधवार को मौसम ने लखनऊवासियों को अपने अलग-अलग अंदाज से रूबरू कराया। सुबह बादलों की आवाजाही के बाद बारिश से भिगोया तो दोपहर में चटख धूप ने गलन भरी ठंड से राहत दी। वहीं, शाम को ओले गिरे तो रात को फिर ठिठुराती ठंड का अहसास कराया। हालांकि, गुरुवार को खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

2 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
सर्द हवा के झोंकों और बादलों की आवाजाही के साथ बुधवार सुबह की शुरुआत हुई। करीब आठ बजे कुछेक इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई तो धीरे-धीरे सावन की झड़ी का अहसास कराते हुए पूरे शहर को भिगोया। दोपहर को चटख धूप खिली, पर ठंडे हवा के झोंके सिहराते रहे। शाम को बारिश और ओले गिरने से ठंड के तेवर बढ़े। 
विज्ञापन

3 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
अमौसी एयरपोर्ट के नजदीकी इलाकों चिल्लावां, तपोवन नगर, बेहता, सरोजनीनगर हाइडिल इलाकों में मटर के आकार के ओले गिरे, जिसके बाद बर्फीली हवा के झोंके शुरू हुए तो रात में ठंड ने ठिठुरा दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार से सामान्य होने वाला मौसम रविवार से फिर बदलेगा।

4 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
पारा छह डिग्री गिरा
मौसमी उठापटक के बीच दिन का अधिकतम पारा लगभग 6 डिग्री तक सरका। ये 24 घंटों में 26.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.9 रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह 8.30 बजे तक तीन मिमी., शाम 5.30 बजे तक 1.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसमी चाल के चलते रात को हवा के झोंकों ने बर्फीला अहसास कराया।
विज्ञापन

5 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
बीते दिनों में 30 से 20 डिग्री तक सरकते पारे के तेवर
तारीख                            अधिकतम                      न्यूनतम
27 फरवरी                         20.9                           13.8
26 फरवरी                         26.8                           14.6
25 फरवरी                         27.5                           10.4
24 फरवरी                         24.3                           10.8
23 फरवरी                         24.4                           13.0
22 फरवरी                         30.5                           19.0
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
अभी वीकएंड तक फिर करवट लेगा मौसम
देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ अभी कमजोर नहीं हुआ है। ये फिर से अगले 36-48 घंटों में तेजी दिखा सकता है, जिसके के चलते 3-4 मार्च के बीच मौसमी उठापटक एक बार दस्तक दे सकती है। राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश बूंदाबांदी हो सकती है। उसके दो तीन दिन बाद ही मौसमी बदलाव के आसार हैं। तब तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। - जेपी गुप्त, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें